विश्व महासागर दिवस 2022 (World Oceans Day 2022) एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो 8 जून को पूरे विश्व में मनाया जाएगा।

विश्व महासागर दिवस

"विश्व महासागर दिवस" को  संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2008 में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी।

विश्व महासागर दिवस

गौरतलब है कि पानी पृथ्वी का 71% हिस्सा कवर करता है। इसलिए पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।

विश्व महासागर दिवस

यह जीवमंडल का एक अनिवार्य घटक होने के साथ-साथ भोजन और औषधि का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

विश्व महासागर दिवस

इस दिवस को मनाने का प्रमुख कारण समुद्री संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, पारिस्थितिक संतुलन, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता इत्यादि विषयों पर ध्यान केंद्रित करके मानव जीवन में समुद्र के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

क्या है उद्देश्य?

यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस दुनिया भर में निरंतर विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के कार्यान्वयन का समर्थन करता है, और समुद्र के संरक्षण और इसके संसाधनों के स्थायी प्रबंधन में सार्वजनिक हित को बढ़ावा देता है।

2022 में विश्व महासागर दिवस की थीम (Theme) है -  पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean)

आइये, 8 जून और पूरे साल मनाएं  विश्व महासागर दिवस (WORLD OCEANS DAY)! "एक महासागर,  एक जलवायु,  एक भविष्य - एक साथ"