जानिए महासागर (Ocean) के बारे में रोचक तथ्य

By: Prinsli World

दुनिया में कुल 5 महासागर हैं, जो पूरी पृथ्वी की सतह का लगभग 70% हिस्सा कवर करते हैं।  सभी महासागर आपस में जुड़े हुए हैं.

5 महासागर -

1. प्रशांत महासागर,  2. अटलांटिक महासागर,  3. हिंद महासागर, 4. अंटार्कटिक महासागर, 5. आर्कटिक महासागर

1. प्रशांत महासागर

प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है, जो पृथ्वी के एक तिहाई भाग में फैला हुआ है. मारियाना ट्रेंच, जिसे पृथ्वी का सबसे गहरा हिस्सा माना जाता है, प्रशांत महासागर में स्थित है.

2. अटलांटिक महासागर

अटलांटिक महासागर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है.  विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड अटलांटिक महासागर में स्थित है.

3. हिंद महासागर

हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। हिंद महासागर एकमात्र ऐसा महासागर है, जिसका नाम किसी देश (भारत) के नाम पर रखा गया है।

4. अंटार्कटिका महासागर

दुनिया के चौथे सबसे बड़े महासागर दक्षिण ध्रुव महासागर (Southern Ocean) को अंटार्कटिक महासागर के रूप में भी जाना जाता है. यह महासागर अपने अशांत जल के लिए जाना जाता है.

5. आर्कटिक महासागर

आर्कटिक महासागर सभी पांच महासागरों में सबसे छोटा है. आर्कटिक महासागर साल भर आंशिक रूप से समुद्री बर्फ से ढका रहता है और सर्दियों में लगभग पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है।