जानिए गंगा नदी (Ganga River) के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

– PRINSLI WORLD

गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है. यह भारत की राष्ट्रीय नदी भी है. गंगा नदी की लंबाई 2,510 से 2,525 किलोमीटर के बीच है.

गंगा नदी की लंबाई भारत की अन्य दो बड़ी नदियों सिंधु और ब्रह्मपुत्र से छोटी है, लेकिन भारत के बंटवारों के कारण इन दोनों नदियों का एक बड़ा भाग भारत की सीमा से बाहर चला गया है, जिस वजह से गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है.

गंगा नदी गढ़वाल (उत्तराखंड) में हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद (ग्लेशियर) से निकलती हैं. यहां गंगा को 'भागीरथी' कहा जाता है.

गंगा नदी हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती हुई अपनी सहायक नदियों के साथ सागर संगम करती है. गंगा की सबसे ज्यादा लंबाई उत्तर प्रदेश में है.

गंगा की प्रमुख सहायक नदियां यमुना, घाघरा, ब्रह्मपुत्र, चम्बल, गोमती, दामोदर, सप्त कोसी, रामगंगा और सोन हैं। 

गंगा की सबसे प्रमुख सहायक नदी यमुना है, जो हिमालय की बन्दरपूंछ चोटी के आधार पर यमुनोत्री हिमखंड से निकली है.

गंगा-ब्रह्मपुत्र मिलकर भारत और बांग्लादेश में दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती हैं. यहां सुंदर वृक्ष (मैंग्रोव) ज्यादा हैं, इसलिए यह 'सुंदरवन का डेल्टा' कहलाता है.