विश्व के 7 महाद्वीप (Part – 1) : सबसे बड़ा महाद्वीप यूरेशिया (एशिया और यूरोप)

tropical monsoon climate, global climate classification, world map, 5 Oceans map of the World, asia europe continents, asia europe world map, 7 continents in the world names, विश्व के महाद्वीपों के नाम, विश्व में कितने महाद्वीप हैं, महाद्वीप किसे कहते हैं, महाद्वीप और महासागर कितने हैं, सात महाद्वीपों के नाम, eurasia asia europe continent facts
Credit- worldatlas.com

World 7 Continents : Eurasia Asia Europe Continent-

• हमारे पूरे सौरमंडल (Solar System) में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन है. यहां स्थलमंडल के साथ-साथ जलमंडल और वायुमंडल भी हैं… और इन्हीं से यहां जीवमंडल भी है.

• गैस-हवा आदि की परतें, जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेरती हैं, वायुमंडल कहलाती हैं. पृथ्वी का ठोस भाग या भूमि, जिस पर हम रहते हैं, भूमंडल या स्थलमंडल (Geosphere or Lithosphere) कहलाता है. इस स्थलमंडल को छोड़कर पृथ्वी का बाकी हिस्सा, जिसमें पानी ही पानी है, जलमंडल कहलाता है.

• हम जब भी विश्व का कोई भी मैप देखते हैं, तो उसमें 2 चीजें ही मुख्य रूप से दिखाई देती हैं- स्थलमंडल और जलमंडल यानी महाद्वीप और महासागर. पृथ्वी के लगभग 71 प्रतिशत भाग पर पानी ही पानी है और बाकी 29 प्रतिशत भाग (जो समुद्र तल से इतने ऊंचा है कि पानी से बाहर दिखाई देता है) स्थलमंडल या भूमंडल कहलाता है, जो मुख्य रूप से द्वीप (Islands) या महाद्वीप (Continents) के रूप में है.

• जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि बहुत बड़े द्वीपों को महाद्वीप (Continent) कहा जाता है. विश्व में 7 महाद्वीप हैं (7 Continents in the World).

• महाद्वीपों के आकार में बहुत भिन्नता है, जैसे- एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है और ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप. वहीं, ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा द्वीप (Islands) है. एशिया ऑस्ट्रेलिया से पांच गुना बड़ा है. ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया के आकार का केवल एक-चौथाई है.

• हमारा देश भारत एक उपमहाद्वीप (Subcontinent) कहलाता है, जिसे दक्षिण एशिया (South Asia) भी कहते हैं. भारतीय उपमहाद्वीप में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और पाकिस्तान को शामिल किया जाता है.

पृथ्वी पर मुख्य रूप से मौजूद 7 महाद्वीपों के क्रम से नाम (क्षेत्रफल के आधार पर)-

  1. एशिया
  2. अफ्रीका
  3. उत्तरी अमेरिका
  4. दक्षिणी अमेरिका
  5. अंटार्कटिका
  6. यूरोप
  7. ऑस्ट्रेलिया

यूरेशिया महाद्वीप (Eurasia)-

यूरोप और एशिया महाद्वीप मिलकर यूरेशिया महाद्वीप बनाते हैं, जिसका क्षेत्रफल लगभग 5,50,00,000 वर्ग किलोमीटर है.

यूरोप को आमतौर पर यूराल पर्वत, यूराल नदी, कैस्पियन सागर, ग्रेटर काकेशस, काला सागर और तुर्की जलडमरूमध्य के जलमार्ग द्वारा एशिया से अलग माना जाता है. हालांकि यह एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है. यूरोप यूरेशिया के पांचवे हिस्से के बराबर है.

यूरेशिया मुख्य रूप से उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध में स्थित है. इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में अफ्रीका महाद्वीप, भूमध्य सागर और हिंद महासागर स्थित हैं.

भौगोलिक आधार पर यूरोप और एशिया के बीच कोई स्पष्ट विभाजन नहीं है. दोनों को अलग-अलग महाद्वीप कहना एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विभाजन है.

5 Oceans map of the World, asia europe continents, asia europe world map, 7 continents in the world names, विश्व के महाद्वीपों के नाम, विश्व में कितने महाद्वीप हैं, महाद्वीप किसे कहते हैं, महाद्वीप और महासागर कितने हैं, सात महाद्वीपों के नाम, eurasia asia europe continent facts

एशिया महाद्वीप (Asia Continent)-
(Largest Continent of the World)

• एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो दुनिया के लगभग एक तिहाई भूमि क्षेत्रफल (Land area) को कवर करता है.

• एशिया का क्षेत्रफल लगभग 4,45,79,000 वर्ग किलोमीटर है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्रफल (Land area) का लगभग 30 प्रतिशत और पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्रफल (Surface Area) का 8.7 प्रतिशत है.

• यह महाद्वीप पूर्वी गोलार्द्ध (Eastern Hemisphere) में स्थित है. कर्क रेखा एशिया से होकर गुजरती है.

• एशिया पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और उत्तर में बर्फ से ढके आर्कटिक महासागर से घिरा है.

• काकेशस पर्वतमाला और यूराल पर्वत एशिया को यूरोप से अलग करते है.

• पूर्व में स्वेज नहर (Suez Canal) इस्तमुस से होकर अफ्रीका और एशिया को विभाजित करते हुए भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है.

• एशिया दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला महाद्वीप है. दुनिया की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या एशिया में मौजूद है.

ये सब एशिया में ही हैं-

• दुनिया की सबसे ऊंची पर्वतमाला हिमालय, सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट, सबसे बड़ा पठार तिब्बत, सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर और दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन और भारत एशिया में ही स्थित हैं.

• पृथ्वी का सबसे ऊंचा स्थान माउंट एवरेस्ट (8,850 मीटर) और सबसे निचला स्थान मृत सागर (समुद्र तल से लगभग 430 मीटर नीचे) एशिया में ही हैं.

• दुनिया के सबसे बड़े देश रूस (Russia) का भी लगभग तीन-चौथाई भाग एशिया में ही है (और बाकी यूरोप में).

• हालांकि, रूस को अभी भी एक यूरोपीय देश माना जाता है, क्योंकि इसकी राजधानी मास्को (Moscow) यूरोप में स्थित है. एशिया के सबसे बड़े देश चीन और भारत हैं.


यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)-
(World second smallest Continent)

• यूरोप विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है और एशिया के पश्चिम में स्थित है. यह पूरी तरह से उत्तरी गोलार्ध में और ज्यादातर पूर्वी गोलार्ध में स्थित है.

यूरोप का क्षेत्रफल लगभग 1,01,80,000 वर्ग किलोमीटर है, जो पृथ्वी के सतह क्षेत्रफल (Surface Area) का 2 प्रतिशत और भूमि क्षेत्रफल (Land Area) का लगभग 6.8 प्रतिशत है.

• यूरोप तीन तरफ से जल से घिरा है. यूरोप की सीमा उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और पूर्व में एशिया से लगती है.

• यूरोप की समुद्री सीमाओं में उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, काला सागर और कैस्पियन सागर हैं.

• अटलांटिक महासागर की गर्म धाराएं यूरोपीय जलवायु को बड़े पैमाने पर प्रभावित करती हैं, जो कि ज्यादातर महाद्वीपों पर सर्दियों और गर्मियों को प्रभावित करती हैं.

• जनसंख्या के आधार पर यूरोप तीसरा सबसे ज्यादा (एशिया और अफ्रीका के बाद) आबादी वाला महाद्वीप है. यूरोप में दुनिया की आबादी का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा है.

• रूस (Russia) यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, जबकि वेटिकन सिटी (Vatican City) सबसे छोटा देश है.

• यूरोप की जलवायु मुख्य रूप से समशीतोष्ण है. गल्फ स्ट्रीम नाम की समुद्री गर्म जलधारा यूरोप की जलवायु को गर्म और नम बनाती है.

• यूरोप दक्षिण की तुलना में उत्तर की ओर ज्यादा ठंडा है. यह पश्चिम से पूर्व की ओर ठंडा हो जाता है. पश्चिम में जलवायु ज्यादा समुद्री है और पूर्व में कम है.

आगे देखिए-
विश्व के 7 महाद्वीप (Part – 2) : उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका
विश्व के 7 महाद्वीप (Part – 3) : अफ्रीका और अंटार्कटिका
विश्व के 7 महाद्वीप (Part – 4) : सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया और सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड

रोचक तथ्य (Interesting Fact)


  • Tags : duniya vishv ke 7 mahadeep, 7 continents in the world names, 7 continents name list in order, 7 continents in hindi, asia europe continents border, asia europe world map, sabse bada mahadweep mahadeep kaun sa hai, dusra sabse chota mahadweep kaun sa hai, विश्व के महाद्वीपों के नाम, विश्व में कितने महाद्वीप हैं, महाद्वीप किसे कहते हैं, महाद्वीप और महासागर कितने हैं, सात महाद्वीपों के नाम, यूरेशिया किसे कहते हैं, एशिया और यूरोप के बीच अंतर, एशिया और यूरोप को कौन अलग करता है, एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश, एशिया महाद्वीप मैप, एशिया महाद्वीप के बारे में जानकारी, यूरोप महाद्वीप के बारे में, यूरोप महाद्वीप का क्षेत्रफल, भारतीय उपमहाद्वीप किसे कहते हैं


Copyrighted Material © 2019 - 2024 Prinsli.com - All rights reserved

All content on this website is copyrighted. It is prohibited to copy, publish or distribute the content and images of this website through any website, book, newspaper, software, videos, YouTube Channel or any other medium without written permission. You are not authorized to alter, obscure or remove any proprietary information, copyright or logo from this Website in any way. If any of these rules are violated, it will be strongly protested and legal action will be taken.



About Prinsli World 179 Articles
A Knowledge and Educational platform that offers quality information in both English and Hindi, and its mission is to connect people in order to share knowledge and ideas. It serves news and many educational contents.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*