विश्व के 7 महाद्वीप (Part – 4) : सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया और सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड

Greenland ke bare mein, australia ke bare mein, duniya vishv ke 7 mahadeep, विश्व के 7 महाद्वीपों के नाम, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप, ग्रीनलैंड के बारे में

World 7 Continents : Australia and Greenland Facts-

पृथ्वी पर 7 महाद्वीपों के क्रम से नाम (क्षेत्रफल के आधार पर) हैं- एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया.

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)-
(World Smallest Continent)

• ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध (Southern hemisphere) में स्थित है. यह चारों तरफ से सागरों और महासागरों से घिरा हुआ है. इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं.

• ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप में मुख्य भूमि ऑस्ट्रेलिया, न्यू गिनी द्वीप शामिल हैं, जिसमें पश्चिमी न्यू गिनी और पापुआ न्यू गिनी और तस्मानिया शामिल हैं.

• ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल लगभग 76,88,126 वर्ग किलोमीटर है. ऑस्ट्रेलिया की तट रेखा लगभग 34,218 किमी लंबी है.

• आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के उत्तरी-पूर्वी तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) दुनिया में सबसे बड़ी मूंगे की चट्टान या प्रवाल भित्ति (Largest coral reef- Great Barrier Reef) है. इसे ‘पानी का बगीचा’ भी कहा जाता है. इसका क्षेत्रफल 3,44,400 से 3,50,000 वर्ग किलोमीटर के बीच है.

• ऑस्ट्रेलिया सबसे पुराना, सबसे समतल, और सबसे शुष्क महाद्वीप है. कंगारू यहां का राष्ट्रीय पशु है.

• ऑस्ट्रेलिया प्रशांत महासागर और हिंद महासागर से घिरा हुआ है. अराफुरा और तिमुर समुद्र इसे एशिया से अलग करते हैं. तस्मान सागर ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड से अलग करता है.

• समुद्र के बढ़ते स्तर से बास जलडमरूमध्य का निर्माण हुआ, जिससे तस्मानिया (ऑस्ट्रेलिया का एक राज्य) आस्ट्रेलिया से भौगोलिक रूप से अलग हो गया.

• ऑस्ट्रेलिया आधिकारिक तौर पर एक संप्रभु देश है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप की मुख्य भूमि, तस्मानिया द्वीप और कई छोटे द्वीप शामिल हैं.

• यह दुनिया में एकमात्र ऐसी जगह है, जिसे एक महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया एक विकसित देश है.

• ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर-पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिण-पूर्व में न्यूजीलैंड है.

• ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश (रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील के बाद) है और इसकी राजधानी कैनबरा (Canberra) है. इसके पांच सबसे बड़े शहर सिडनी, मेलबर्न, ब्रिस्बेन, पर्थ और एडिलेड हैं.

• आस्ट्रेलिया को ‘प्यासी भूमि का देश’ (Continent of the thirsty Lands) कहा जाता है. इसका बड़ा भाग मरुस्थल है या अर्धशुष्क है, जिसे आमतौर पर पिछड़ा क्षेत्र कहा जाता है. यह सबसे सूखा आवासीय महाद्वीप है.

• ऑस्ट्रेलिया एक समतल महाद्वीप है, जिसकी मिट्टी बहुत पुरानी और कम उपजाऊ है. उष्णकटिबंधीय जलवायु के साथ यहां जंगल, वुडलैंड, आर्द्रभूमि, घास के मैदान, वर्षावन और रेगिस्तान भी शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप, australia ke bare mein


विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड
(World Largest Island Greenland)-

• दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड (Greenland) अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है.

• ग्रीनलैंड अपने विशाल टुंड्रा और विशाल हिमनदों (Glaciers) के लिए जाना जाता है. इसका निकटतम देश कनाडा है.

• ग्रीनलैंड की प्रमुख भौतिक विशेषता इसकी विशाल बर्फ की चादर है, जो आकार में अंटार्कटिका के बाद दूसरे स्थान पर है. ग्रीनलैंड का तीन-चौथाई हिस्सा बर्फ की चादर से ढका हुआ है.

• अगर ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर पूरी तरह से पिघल जाए, तो दुनिया में समुद्र का जलस्तर 7 मीटर से भी ज्यादा बढ़ जाएगा.

• ग्रीनलैंड का क्षेत्रफल 21,66,086 वर्ग किमी (अन्य अपतटीय छोटे द्वीपों सहित) है, जिसमें बर्फ की चादर 17,55,637 वर्ग किमी (81%) को कवर करती है और इसका आयतन लगभग 28,50,000 घन किमी है.

• ग्रीनलैंड भौगोलिक रूप से भले ही उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का हिस्सा है, लेकिन 18वीं सदी के बाद से यह राजनीतिक रूप से यूरोप (खासकर डेनमार्क) से जुड़ा हुआ है. यह डेनमार्क राज्य के भीतर एक स्वायत्त क्षेत्र (Autonomous Region) है. ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया के आकार का केवल एक-चौथाई है.

• ग्रीनलैंड की सीमा उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में ग्रीनलैंड सागर, दक्षिण-पूर्व में उत्तरी अटलांटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में डेविस जलडमरूमध्य, पश्चिम में बाफिन खाड़ी, उत्तर-पश्चिम में नारेस जलडमरूमध्य और लिंकन सागर से लगती है.

• ग्रीनलैंड दुनिया में सबसे कम घनी आबादी वाला क्षेत्र है. ग्रीनलैंड की लगभग एक तिहाई आबादी यहां की राजधानी नुउक (Nuuk) में रहती है, जो यहां का सबसे बड़ा शहर भी है. ग्रीनलैंड में पनबिजली के रूप में संभावित अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) के विशाल संसाधन है.

• ग्रीनलैंड का दो-तिहाई हिस्सा आर्कटिक सर्कल के भीतर है. ग्रीनलैंड का सबसे ऊंचा स्थान गुनबजर्न फजेल्ड है, जो वाटकिंस रेंज (पूर्वी ग्रीनलैंड पर्वतमाला) के 3,700 मीटर पर स्थित है. ग्रीनलैंड का ज्यादातर भाग 1,500 मीटर से कम ऊंचाई का है.

• ग्रीनलैंड गर्मियों के दौरान लगभग दो महीने आधी रात के सूरज का अनुभव करता है. यानी मध्य ग्रीनलैंड में मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूर्य अस्त नहीं होता है. यहां 24 घंटे सूर्य दिखाई देता है. इसलिए, ग्रीनलैंड को ‘मध्यरात्रि सूर्य की भूमि (Land of the midnight sun)’ के रूप में जाना जाता है.

• ग्रीनलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उत्तरी राष्ट्रीय उद्यान (National Park), नॉर्थईस्ट ग्रीनलैंड नेशनल पार्क (Northeast Greenland National Park) स्थित है. 1974 में स्थापित और 1988 में अपने वर्तमान आकार में विस्तारित, यह पार्क 9,72,001 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो कि दुनिया के 29 देशों से भी बड़ा है.

Greenland ke bare mein, australia ke bare mein, duniya vishv ke 7 mahadeep, विश्व के 7 महाद्वीपों के नाम, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप, ग्रीनलैंड के बारे में

देखिए-
विश्व के 7 महाद्वीप (Part – 1) : सबसे बड़ा महाद्वीप यूरेशिया (एशिया और यूरोप)
विश्व के 7 महाद्वीप (Part – 2) : उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका
विश्व के 7 महाद्वीप (Part – 3) : अफ्रीका और अंटार्कटिका

रोचक तथ्य (Interesting Fact)


  • Tags : विश्व के महाद्वीपों के नाम, विश्व में कितने महाद्वीप हैं, महाद्वीप किसे कहते हैं, महाद्वीप और महासागर कितने हैं, सात महाद्वीपों के नाम, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रफल, ग्रीनलैंड के बारे में , australia and greenland facts, australia ka kshetrafal, australia ke bare mein, greenland ke bare mein, duniya vishv ke 7 mahadeep, 7 continents in the world names, 7 continents name list in order, 7 continents in hindi, vishwa duniya ka sabse chota mahadweep mahadeep konsa hai, vishwa ka sabse bada dweep deep kaun sa hai, australia mahadeep map, greenland kahan per sthit hai, greenland map


Copyrighted Material © 2019 - 2024 Prinsli.com - All rights reserved

All content on this website is copyrighted. It is prohibited to copy, publish or distribute the content and images of this website through any website, book, newspaper, software, videos, YouTube Channel or any other medium without written permission. You are not authorized to alter, obscure or remove any proprietary information, copyright or logo from this Website in any way. If any of these rules are violated, it will be strongly protested and legal action will be taken.



About Prinsli World 178 Articles
A Knowledge and Educational platform that offers quality information in both English and Hindi, and its mission is to connect people in order to share knowledge and ideas. It serves news and many educational contents.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*